शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए एक-एक सेंटर; 25-25 लोगों पर होगा ट्रायल

कोरोना वैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोवीशील्ड ही लगेगी। हालांकि वैक्सीनेशन की कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है। इस बीच बिलासपुर सहित कवर्धा, जांजगीर, धमतरी और बालोद में शुक्रवार को वैक्सीनेशन का ड्राई रन होगा। इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में एक-एक सेंटर बनाए गए हैं, जहां पर 25-25 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, वैक्सीनेशन के लिए प्रत्येक सेंटर पर तीन कमरे बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन के बाद आधे घंटे इंतजार करना होगा। इसके लाजिस्टिक, केंद्र की व्यवस्था, टीकाकरण की प्रेक्टिस, पब्लिक मैनेजमेंट की जांच की जाएगी। जिसे वास्तविक टीकाकरण के दौरान उपयोग में लाया जाएगा। मॉकड्रिल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। फिर शाम 5 बजे जिला टास्क फोर्स समीक्षा करेगी।

इन जगहों पर होगा वैक्सीनेशन का ट्रायल

  • बालोद : प्राथमिक स्कूल शिकारी पारा, प्राथमिक स्कूल अछोली, डौंडी लोहारा और जेएलएम इंग्लिश मीडियम स्कूल गुंडरदेही
  • धमतरी : गर्ल्स स्कूल, भटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नगरी सामुदायिक अस्पताल
  • जांजगीर : जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलई और गट्टानी स्कूल जांजगीर
  • कवर्धा : स्वामी करपात्री जी हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या छात्रावास इंदौरी और बोड़ला

सेंटर में तीन कमरे बनाए गए हैं, वैक्सीनेशन के बाद आधे घंटे रुकना होगा
वैक्सीनेशन के लिए हर सेंटर में तीन कमरे बनाए गए हैं। पहले कमरे में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को बैठाया जाएगा। फिर बारी-बारी से दूसरे कमरे में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद किसी भी दुष्परिणाम पर नजर रखने के लिए तीसरे कमरे में आधे घंटे बैठाकर रखा गया। कोई परेशानी होने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर जायजा लेते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/corona-vaccination-dry-run-today-in-bilaspur-kawardha-janjgir-dhamtari-and-balod-of-chhattisgarh-128101070.html

Post a Comment

और नया पुराने