कोरबा में बिरयानी सेंटर के बाहर मिली युवक की जली हुई लाश, नहीं हो सकी है पहचान

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह एक बिरयानी सेंटर के बाहर युवक का जला हुआ शव मिला है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक कचरा बीनने वाला हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, निहारिका टॉकीज के पास मोहम्मद ताज बिरयानी सेंटर है। मंगलवार सुबह लोग उधर से निकले तो सेंटर के बाहर ही एक युवक का जला हुआ शव पड़ा हुआ था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बिरयानी सेंटर के संचालक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि शव को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी स्पष्ट नहीं है।

कचरा बीनने वाला के होने की आशंका
पुलिस पूछताछ में आसपास के लोगों से पता चला है कि कचरा बीनने वाले युवक-युवती अक्सर यहां दिखाई देते थे। आशंका जताई जा रही है कि वह युवक हो सकता है, लेकिन युवती का पता नहीं चल रहा है। फिलहाल मामला हादसे और हत्या में उलझा हुआ है। इस बात की भी आशंका है कि आग तापने के दौरान मौत हुई हो या किसी ने हत्या की हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक का जला हुआ शव बिरयानी सेंटर के बाहर मिला है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-man-burned-corpse-found-in-korba-biryani-center-police-probe-begins-128089817.html

Post a Comment

और नया पुराने