छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक युवक ने गुरुवार देर रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव लॉज के कमरे में मिले हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने अपनी पत्नी को चरित्रहीन बताते हुए हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, SP ऑफिस के सामने स्थित एसएस लॉज में गुरुवार को कंचन नगर निवासी विद्युत विश्वास और अपनी पत्नी रिक्ता मिस्त्री के साथ रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों रायपुर गए थे। वहां से लौटे तो घर जाने की जगह लॉज में रुक गए थे। पुलिस को रिक्ता का शव बिस्तर पर और विद्युत का बाथरूम में कपड़े के सहारे फंदे से लटका मिला है। दोनों की ही उम्र 28 साल बताई जा रही है।
रात को संदेह होने पर लॉज मालिक ने दी पुलिस को सूचना
बताया जा रहा है कि रात में कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं हुई। इस पर लॉज मालिक को संदेह हुआ। उसने दरवाजा खुलवाया तो अंदर दंपति के शव मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात काफी होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और परिजनों को सूचना दी। अगले दिन सुबह परिजनों के आने के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया।
चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करने की बात लिखी
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या की बात कही गई है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। इसलिए मार दिया। अब खुद भी आत्महत्या कर रहा है। हालांकि सुसाइड नोट में लिखी सारी बातें पुलिस ने शेयर नहीं की हैं। महिला को गला दबाकर मारा गया है। पुलिस इस संबंध में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/my-wife-is-characterless-chhattisgarh-man-commits-suicide-after-throttling-wife-to-death-in-balrampur-128101192.html
एक टिप्पणी भेजें