पेट्रोल पंप का कर्मचारी रकम लेकर फरार, जांच के बाद एफआईआर

पुराना पुलिस मुख्यालय के पास एक पेट्रोल पंप में चोरी हो गई। पंप का एक कर्मचारी रात में दिनभर की कमाई लेकर फरार हो गया। साथी कर्मचारियों ने मालिक को इसकी सूचना दी। उसके बाद सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि शंकर नगर निवासी प्रकाश सोनी का पुराने पीएचक्यू के बगल में पेट्रोल पंप है।

जहां जशपुर का अवधेश सिंह नौकरी करता था। वह नाइट में रहता था। वहीं सोता था। पिछले दो महीने से वह पंप में नौकरी कर रहा था। वह शुक्रवार रात पंप के गल्ले से 45 हजार रुपए लेकर चला गया। जब साथी कर्मचारियों ने उसे नहीं देखा तो मालिक को सूचना दी। प्रकाश ने कई बार उसे कॉल किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया। प्रकाश का फोन बंद है। वह अपने गांव भी नहीं पहुंचा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Petrol pump employee absconding with money, FIR after investigation


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/petrol-pump-employee-absconding-with-money-fir-after-investigation-128081750.html

Post a Comment

और नया पुराने