पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो केरल और तमिलनाडू में जमकर बारिश हो रही है। उत्तर से हवा आती तो यहां ठंड कायम रहती, लेकिन दक्षिण की हवा ने ठंड का रास्ता रोक दिया है। रविवार को दोपहर में चटख धूप निकली और तापमान 33 डिग्री हो गया। ऐसा मौसम आमतौर पर मार्च में होली के आसपास रहता है। हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 11 जनवरी के बाद मौसम बदलेगा और 16 जनवरी तक रात के तापमान में छह डिग्री तक गिरावट आएगी, यानी फिर ठंड लगेगी। प्रदेश में मार्च में हल्की गर्मी शुरू हो जाती है और मामूली ठंड भी रहती है। जनवरी में अभी बिलकुल यही स्थिति बन गई है। राजधानी में ही दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। माना, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव व जगदलपुर में भी दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच रहा। सभी जगह पारा सामान्य से पांच से छह डिग्री अधिक है। राजनांदगांव पारा सामान्य से आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। रात का तापमान रायपुर में 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। बिलासपुर 20 डिग्री और अंबिकापुर में 16.9 रहा। दोनों ही जगह पारा सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
बादल हटेंगे, 4-5 डिग्री तक तापमान गिरेगा
लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार 11 जनवरी से ठंडी और शुष्क हवा उत्तर से आने की सम्भावना है। इससे प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान 16 जनवरी तक 4-5 डिग्री तक गिर जाएगा। आसमान में बादल और नमी नहीं रहने के कारण ठंड बढ़ जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/severe-cold-in-north-india-but-summer-like-weather-in-chhattisgarh-cold-will-increase-from-today-128111643.html
एक टिप्पणी भेजें