दोनों तरफ आग और धुंआ, बीच से गुजर रही ट्रेन, क्योंकि सफाई कर्मचारी कचरे में हर दिन लगा देते हैं आग

ये नजारा है बिलासपुर एयरपोर्ट के नजदीक रेलवे लाइन के किनारे बोदरी नगर पंचायत के टंचिंग ग्राउंड का। यहां पर सफाई कर्मचारी इकट्‌ठा किए गए कचरे पर हर दिन आग लगा देते हैं। रेलवे लाइन के दूसरी तरफ भी कचरे में आग लगाने से पूरे दिन वातावरण में चारों तरफ धुंआ फैलता रहता है। कचरा जलाना अपराध है।

इस पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई करने का अधिकार स्थानीय निकाय के अधिकारियों को है। लेकिन वे कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर 5000 रुपए तक जुर्माना हो सकता है। दूसरी तरफ पर्यावरण विभाग को वायु प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत जुर्माना करने का अधिकार है लेकिन वे भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
 फोटो: अब्दुल रिजवान


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/fire-and-smoke-on-both-sides-the-train-passing-through-the-middle-because-the-sanitation-workers-put-fire-in-the-garbage-every-day-128108193.html

Post a Comment

और नया पुराने