एक हफ्ते से सचिव हड़ताल पर, पंचायतों का काम प्रभावित, भटक रहे हैं ग्रामीण

पंचायत सचिव संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद पंचायतों में काम-काज पूरी तरह प्रभावित है। पंचायत सचिव के न होने से ग्रामीणों के काम प्रभावित है तो वही सरपंचों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश संघ के आह्वान पर 26 दिसंबर से बम्हनीडीह ब्लाक के समस्त पंचायत सचिवों हड़ताल पर है। उन्होंने 2 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करनेे की मांग को लेकर काम बंद, कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सभी पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक मुख्यालय के सामने तंबू लगाकर बैठ हैं। शासन की तरफ उनके पक्ष में निर्णय नहीं लिया है। सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के कार्य प्रभावित हैं। सरपंच को कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Secretary has been on strike for a week, work of panchayats affected, villagers are wandering


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/secretary-has-been-on-strike-for-a-week-work-of-panchayats-affected-villagers-are-wandering-128075137.html

Post a Comment

और नया पुराने