बिलासपुर में युवक अपने बड़े भाई से मारपीट कर रहा था, महिला ने पूछा तो दोनों ने मिलकर उसे ही डंडे से पीट दिया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो भाइयों के झगड़े में पड़ोसी महिला को बोलना भारी पड़ गया। दोनों भाइयों ने मिलकर महिला की ही डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिला की दोनों बेटियों को भी पीटा। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। युवक को अपने बड़े भाई से मारपीट करते देख महिला ने कारण पूछा था।

जानकारी के मुताबिक, कोरमी निवासी सुमेना मरकाम सोमवार रात करीब 8.30 बजे शोर सुनकर घर से बाहर निकली तो देखा कि पड़ोस में रहने वाला राजा धुरी अपने बड़े भाई सुखनंदन धुरी से मारपीट कर रहा था। इस पर सुमेना ने राजा धुरी से पूछा कि वह अपने बड़े भाई को क्यों मार रहा है। आरोप है कि यह पूछते ही दोनों भाइयों ने सुमेना को गाली देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों ने महिला व उसकी बेटियों को बचाया
इसके बाद राजा धुरी ने महिला को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस पर महिला की बेटी दुर्गेश्वरी और आकांक्षा बीच-बचाव करने के लिए आई तो आरोपियों ने उनको से भी मारपीट की। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने दोनों भाइयों से महिला व उसके परिवार को बचाया। मारपीट से सुमेना के पैर, कमर व पीठ और बेटियों के कमर और कंधे पर चोटें आई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो भाइयों के झगड़े के बीच में बोलने पर पड़ोसी महिला को जमकर पीटा।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/chhattisgarh-woman-beaten-by-two-brother-in-bilaspur-128089971.html

Post a Comment

और नया पुराने