छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले के किसी ने किसी इलाके में लगभग रोजाना ही शराब के चक्कर में मारपीट और लूट की घटना होती है। अब सीपत क्षेत्र में एक शराबी ने महिला समूह के सदस्यों की लाठी से पिटाई कर दी। सदस्य गांव में घूमकर लोगों को शराब पीने से मना कर रहे थे। इसी के चलते युवक भड़क गया।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम हरदाडीह निवासी चमारिन बाई पुलिस मित्र की सदस्य है। अन्य महिलाओं के साथ मिलकर महिला समिति का गठन कर रखा है। समिति के सभी सदस्य रोज शाम 6 बजे गांव में लोगों को जुआ खेलने और शराब पीने से मना करने के लिए निकलती हैं। सोमवार को भी तय समय पर समिति की बद्रिका बाई, सोना बाई, शहर बाई, गायत्री, दशोदा व अन्य सदस्य के साथ निकले थे।
समिति के सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी पीटा
इस दौरान गांव का ही अर्जुन साहू शराब पीने के लिए पड़ोस के सूरज के घर पहुंचा था। इस पर महिला समिति के सदस्य पहुंच गए और शराब पीने से मना किया। आरोप है कि इस पर अर्जुन भड़क गया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी लेकर चमारिन बाई को मारना शुरू कर दिया। समिति की अन्य सदस्यों ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी पीटा। इसके चलते सोना बाई को भी चोटें आई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/chhattisgarh-women-committee-members-beaten-up-over-stops-to-drink-alcohol-128089881.html
एक टिप्पणी भेजें