घायल पड़ोसी की मदद करने पर शरारती तत्वों ने युवक को पीटा

शहर के मठपारा इलाका में शरारती तत्वों ने एक दिन पहले एक युवक पर जान से हमला किया। दूसरे दिन उन्होंने घायल युवक के पड़ोसी को इसलिए पीटा क्योंकि उसने युवक की मदद की थी। पुलिस ने बताया कि मठपारा निवासी राजू शर्मा के घर के सामने बुधवार की रात कुछ दीपक चौधरी, पंकज पांडेय व सूरज गुप्ता शोर मचा रहे थे।

मना करने पर उन्होंने राजू के ऊपर टांगी व लाठी से जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद वे फरार हो गए थे। हमले में घायल राजू को बाद में पड़ोसी शिवकुमार एक्का ने मदद की थी। उसे अस्पताल व पुलिस स्टेशन ले गया था। इसी को लेकर दीपक, पंकज व सूरज ने शुक्रवार को शिवकुमार के साथ मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/naughty-elements-beat-a-young-man-for-helping-an-injured-neighbor-128082258.html

Post a Comment

और नया पुराने