मोबाइल पर गाली-गलौज की तो किशोर ने साथी के साथ मिलकर युवक की चाकू से हत्या कर दी

मोबाइल पर गाली गलौज की तो साथियों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना चुचुहियापारा ओवरब्रिज के पास हुई। दो नाबालिगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सिरगिट्‌टी क्षेत्र की है। गणेशनगर नवापारा निवासी राजा खान पिता शेख राशिद 18 वर्ष शुक्रवार को नए साल में घूमने खूंटाघाट गया हुआ था। रात को वह घर लौट रहा था। सिरगिट्‌टी चुचुहियापारा ओवरब्रिज के पास उसके ही मोहल्ले के दो नाबालिग साथी मिले। दोनों ने नशा कर रखा था। मिलते ही राजा से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की। इस बीच 15 साल के किशोर ने चाकू निकाल लिया और राजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस उसे सिम्स लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी। सिटी कोतवाली टीआई कलीम खान ने दोनों के पकड़े जाने की पुष्टि की। सिरगिट्‌टी टीआई यूएन शांत कुमार के अनुसार राजा ने चार-पांच दिन पहले आरोपियों को मोबाइल पर फोन कर गाली गलौज की थी। इससे दोनों नाराज थे और मौका मिलते ही उन्होंने राजा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
While abusing mobile, Kishore along with his partner killed the young man with a knife


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/while-abusing-mobile-kishore-along-with-his-partner-killed-the-young-man-with-a-knife-128078230.html

Post a Comment

और नया पुराने