बिलासपुर में देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक, शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बुधवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। चोर छत पर चढ़कर सामान हटा रहा था। आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। वहीं छत से कूदने की चक्कर में चोर भी चोटिल हो गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

तिफरा के शांति नगर बहरामुडा निवासी रूपेश कश्यप सब्जी मंडी में मुनीम है। उसकी बड़ी बहन राधा कश्यप वहीं पास में विष्णु चौक पर रहती है। रूपेश ने पुलिस को बताया कि 6 जनवरी की रात करीब 1 बजे उसकी दीदी के घर की छत में चोर घुस आया। सामान हटाने की आवाज सुनकर दीदी की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर कूदकर भागने लगा।

मोहल्ले वालों ने पुलिस को सौंपा

इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले पंकज सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी विमल कुमार सूर्यवंशी बताया है। लोगों ने डायल 112 को कॉल कर उसे पुलिस को सौंप दिया। छत से कूदने के चलते आरोपी चोर के पैर में चोट आई है। रात अधिक होने के कारण सब घर चले गए। अगले दिन रूपेश ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/bilaspur-local-people-caught-thief-who-entered-the-house-and-handed-it-over-to-chhattisgarh-police-128097206.html

Post a Comment

और नया पुराने