मानपुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए हिन्दू आर्मी की बैठक सम्पन्न

पंचदेव धाम परिसर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति मामले में पक्षकार बने हिन्दू आर्मी की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष अमित यादव ने बताया की भगवान कृष्ण के वंशज मनीष यादव द्वारा भगवान कृष्ण के जन्म स्थली मथुरा को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए मथुरा सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर किया है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 1968 को श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही मस्जिद ईदगाह के बीच भगवान श्रीकृष्ण विराजमान के बीच समझौता हुआ था।

इसके आधार पर अतिक्रमणकारियों को उक्त भूमि मन्दिर ट्रस्ट को सौंप देना था। 52 वर्ष गुजर जाने के बाद भी भूमि का स्थानांतरण नहीं होना हिन्दू हित पर कुठाराघात है। श्री यादव ने बताया कि इस मामले में पांचवी सुनवाई खरमास खत्म होते ही 15 जनवरी को निर्धारित है।

मौके पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने केंद्र व उत्तर प्रदेश के सरकार से अयोध्या के भांति भगवान कृष्ण के जन्मस्थली को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कर भव्य मन्दिर निर्माण कराने की मांग किया। इस अवसर पर सेना का संगठन विस्तार करते हुए संगठन महामंत्री संजय कुमार,प्रदेश प्रभारी अनूप कुमार व प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम पाठक, जिलाध्यक्ष रोहित हिन्दू,सचिव नीतीश कुमार मनोनीत किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu Army meeting for the liberation of Shri Krishna Janmabhoomi concluded in Manpur


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/manpur/news/hindu-army-meeting-for-the-liberation-of-shri-krishna-janmabhoomi-concluded-in-manpur-128111781.html

Post a Comment

और नया पुराने