शनिवार तक जारी होने थे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट मगर फिर अटके, अब सोमवार के बाद आएंगे परिणाम

प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम फिर अटक गए। बीते सोमवार तक नतीजे आने की चर्चा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से 21 जून तक का समय लिया गया था। शनिवार और रविवार को छुट्‌टी और रिजल्ट में कुछ प्रक्रियाएं अधूरी होने की वजह से इसे जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों ने अब आगामी सप्ताह में नतीजे आने के संकेत दिए हैं। रिजल्ट जारी करने की तैयारी आखिरी दौर में हैं।

बोर्ड परीक्षा मार्च में हुई थी। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच देश और प्रदेश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। कुछ विषय के पेपर रद्द कर दिए गए थे। स्टूडेंट्स को उनके पूर्व के परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। करीब साढ़े तीन हजार छात्रों को बोनस नंबर मिलेगा। यह नंबर उन्हें खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस समेत अन्य कैटेगरी में मिलेंगे। दसवी की बोर्ड परीक्षा में 3,87,542 छात्र हैं। बारहवी में छात्र संख्या 2,72,809 है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर रायपुर के स्थित जेएन पांडे स्कूल की है। कोरोना की वजह से इसी तरह सभी स्कूलों में सन्नाटा है। नतीजे आने और सबकुछ समान्य होने के बाद इनकी रौनक लौटेगी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-board-of-secondary-education-result-2020-10th-and-12th-results-raipur-cgbse-127429352.html

Post a Comment

और नया पुराने