पशु आहार के पैकेट के साथ मादक पदार्थ की तस्करी, 10.5 लाख रुपए का 210 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मंगलवार देर रात तस्करी कर लाया जा रहा 210 किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 10.5 लाख रुपए बताई जा रही है। इसे पशु आहार के पैकेट नीचे छिपाया गया था। बताया जा रहा है कि ओडिशा से तस्करी कर इसे लाया जा रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई सिंघोडा क्षेत्र के गनियरिपाली के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा की बड़ी खेप तस्करी कर लाई जानी है। इस पर एसडीओपी सराईपाली विकास पाटले और थाना प्रभारी सिंघोडा चंद्रकांत साहू के नेतृत्व में टीम ने एनएच-53 पर गनियारिपाली के पास रियाज ढाबा के सामने नाकाबंदी की। देर रात एमपी नंबर का ट्रक आता देख उसे रोका गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पशु आहार है, जिसे वो सप्लाई करने के लिए ले जा रहे हैं।

ट्रक से 7 बोरियों में गांजा के 105 पैकेट मिले
इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें पशु आहार भरा हुआ था, लेकिन उसके नीचे अलग-अलग बोरियां रखी थीं। इसको लेकर संदेह हुआ तो टीम ने ट्रक से सामान उतरवाया। वहां 7 बोरियों में 105 पैकेट गांजा के बनाकर रखे गए थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में बहरमपुर, ओडिशा निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा, शाजापुर, मध्यप्रदेश निवासी विकास मीना और उज्जैन निवासी प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मंगलवार देर रात तस्करी कर लाया जा रहा 210 किलो गांजा बरामद किया है। इसके साथ तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/ganja-smuggling-in-chhattisgarh-police-seized-hemp-of-rs-10-5-lakh-in-mahasamund-127442484.html

Post a Comment

और नया पुराने