छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में युवक कांग्रेस के एक कार्यकर्ताकी मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकॉज) में भर्ती कराया गया है। हादसा परपा क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल निवासी सन्नी चौहान किसी काम से अपने दोस्त विशाल राजू के साथ जगदलपुर गया था। यहां से दोनों कार में रात करीब 12.30 बजे तोंगपाल लौट रहे थे। इसी दौरान दशरू ढाबा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार सवार दोनों लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक ओर से कार काटकर दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक सन्नी चौहान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि विशाल राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल राजू को मेकॉज में भर्ती कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-congress-worker-dies-in-road-accident-in-jagdalpur-chhattisgarh-127442557.html
एक टिप्पणी भेजें