धौराभांठा में अज्ञात आरोपी ने रात में मकान के पीछे से दीवार फांदकर घर अंदर प्रवेश कर पेटी में रखे चांदी के जेवर व नकदी 10000 रुपए कुल 20000 रुपए की चोरी कर ली। परपोड़ी पुलिस ने प्रार्थी सेवती बाई राजपूत ग्राम धौराभांठा की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है।
नांदघाट थाने में प्रार्थी भगवान सिंह केंवट ग्राम चमारी नांदघाट ने रिपोर्ट लिखवाई है कि बिजली कनेक्शन को खुले स्थान में रखने से मिथलेश केंवट (22) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना बेरला में प्रार्थी आनंदराम निषाद ग्राम ताकम की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक ने ग्राम सिलघट मंदिर के पास परसादी निषाद (28) साल टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 279, 337, 304-ए के तहत मामला दर्ज किया है। बेमेतरा थाने में प्रार्थी कैलाश बाई जांगड़े ग्राम मोहलई ने रिपोर्ट लिखवाई है कि आरोपी चितरेन्द्र धृतलहरे, विनोद धृतलहरे, ईश्वरी धृतलहरे व लखन धृतलहरे ग्राम मोहलई ने छत में पत्थर रखने की बात पर जान से मारने की धमकी और डंडे से मारपीट की। इसी मामले में प्रियंका धृतलहरे ने भी रिपोर्ट लिखवाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/thief-entered-the-house-at-night-stolen-10-thousand-rupees-including-jewelry-127452123.html
एक टिप्पणी भेजें