एम्स का सैंपल लेने से इनकार, अब खतरा बढ़ सकता है सरकार ने कहा- 10 दिन की अवधि ज्यादा, इसे कम करें

कोरोना संक्रमण को रोकने में अब तक छत्तीसगढ़ की दूसरे राज्यों से बेहतर स्थिति रही है। ऐसी उम्मीद थी कि जून महीने में भी संक्रमण की रफ्तार कम हो सकेगी। इसके लिए जांच की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, एम्स प्रबंधन द्वारा आने वाले कुछ दिनों तक सैंपल नहीं लेने के फैसले ने प्रयासों को धक्का पहुंचाया है। बता दें कि एम्स प्रबंधन ने पेंडिंग केसेस की संख्या ज्यादा होने का हवाला देते हुए सरकार से आने वाले 10 दिनों तक सैंपल नहीं भेजने के लिए कहा है। एम्स के इस फैसले से उसकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब हर दिन औसतन सौ संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे समय में सैंपल लेने से मना करने से प्रदेश में डर का माहौल पैदा कर रहा है। इससे कोरोना के संक्रमण को रोकने के कदमों में बाधा आएगी।
अभी 5 में जांच की सुविधा
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए राज्य में एम्स सहित पांच लैब हैं। फिलहाल, प्रदेश के तीन मेडिकल कालेज रायपुर, रायगढ़ और जगदलपुर के अलावा लालपुर में भी जांच की जा रही है। जल्द ही तीन अन्य मेडिकल कालेज राजनांदगांव, बिलासपुर और अंबिकापुर में लैब स्थापित हो जाएगा।

एम्स अपनी क्षमता बढ़ाए
राज्य सरकार बाहर से आए प्रदेश के मजदूरों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेंटर में रख रखी है। यदि 10 दिनों तक इनके सैंपल नहीं लिए जाएंगे तो इनको वापस घर भेजना पड़ेगा या फिर कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने पर अस्पताल भेजना होगा। ऐसे में सैंपल नहीं लेने और रिपोर्ट में देरी से मुश्किलें बढ़ेंगी। ऐसे में एम्स प्रबंधन को तत्काल अपनी क्षमता में वृद्धि करनी चाहिए और अपने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर मरीजों का अच्छे से इलाज करना चाहिए।

"एम्स प्रबंधन से हमने पेंडेंसी जल्द से जल्द कम करने और 10 दिन की अवधि को भी घटाने के लिए कहा है। हमने उनसे कहा कि यह उचित नहीं है। केसेस लेना बंद न करें।
- टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री।

"केंद्र सरकार ने कहा है कि सीमित जांच करें। ओवरलोड बढ़ रहा था इसलिए स्वास्थ्य विभाग से कहना पड़ा कि 3-4 दिन बाद सैंपल भेजिए। हम चाहते हैं हमारा भी दबाव कम हो। हमने 48 घंटे में 1689 सैंपलों की जांच की है। इससे बैकलॉग काफी कम हो गया है। हम प्रदेश के हित में काम करते रहेंगे।"
डॉ. नितिन एम नागरकर, डायरेक्टर एम्स



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Refusal to take sample of AIIMS, now the danger may increase - the government said - 10 days more duration, reduce it


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/refusal-to-take-sample-of-aiims-now-the-danger-may-increase-the-government-said-10-days-more-duration-reduce-it-127390717.html

Post a Comment

और नया पुराने