क्वारेंटाइन सेंटर में लापरवाही से बढ़ रहा है संक्रमण: भाजपा

भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार पर कोराेना की रोकथाम में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। साय ने कहा कि सरकार की अकर्मण्यता के कारण कोरोना संक्रमण अपने चरम पर पहुंच गया है। अब तक कोरोना संदिग्धों की जांच व इलाज की पुख्ता व्यवस्था नहीं कर पाई है।
हालात ये है कि क्वारेंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों की जांच रिपोर्ट सेंटर छोड़ने के कई दिनों बाद तक आ रही है। हजारों की संख्या में जांच लंबित है, इसलिए अब एम्स ने भी सैंपल लेने से मना कर दिया है। क्वारेंटाइन सेंटर से निकलने वाले ये लोग अनेक लोगों के संपर्क में आ रहे हैं और बाद में पता चलता है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उसके अनुपात में सरकार ने न तो जांच के लिए लैब खोले हैं, न ही अस्पतालों में इलाज की सुविधा मुहैया कराई है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होगा तो प्रदेश में हाहाकार के हालात होंगे। प्रदेश सरकार मरीजों की जांच करा पाएगी, न हीउनका इलाज करा पाएगी। सरकार अपनी घोर विफलता के कारण लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/bjp-is-growing-carelessly-in-quarantine-center-bjp-127390697.html

Post a Comment

और नया पुराने