भाजपा में कार्यसमिति के लिए भी इंतजार पहले होगी 11 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पहले 11 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगे। इसके बाद कार्यसमिति का गठन करेंगे। इस हफ्ते में जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इसके लिए साय ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह सहित सभी प्रमुख नेताओं से बात कर ली है। सभी जिलों में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

भाजपा संगठन के 29 जिलों में से 11 जिलों के अध्यक्ष की नियुक्ति 6 माह से रुकी हुई है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद यहां संगठन चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद अब जाकर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो पाई है। अब कार्यकर्ता संगठन में नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ में भी प्रदेश से लेकर जिला व मंडल स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन नियुक्तियाें में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को शामिल करने की तैयारी है, जिससे कार्यकर्ता ज्यादा उत्साह के साथ काम करें। हालांकि संगठन का फोकस 11 जिले हैं, जहां नए अध्यक्षों के नाम का ऐलान करना बाकी है। इनमें रायपुर, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग-भिलाई व कोरबा आदि जिले हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The wait for the working committee in BJP will also be appointed before the presidents of 11 districts


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/the-wait-for-the-working-committee-in-bjp-will-also-be-appointed-before-the-presidents-of-11-districts-127408494.html

Post a Comment

और नया पुराने