छत्तीसगढ़ कांग्रेस जल्द ही संगठन विस्तार करने की तैयारी में है। उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में संयुक्त महामंत्री, सचिव और संयुक्त सचिव बनाए जाएंगे। इन पदों पर प्रदेशभर के सक्रिय नेताओंको जिम्मेदारी दी जाएगी।
लॉकडाउन के पहले पीसीसी में उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की नियुक्तियां की गईं थी जबकि संयुक्त महामंत्री, सचिव और संयुक्त सचिवों की नियुक्तियां नहीं हो पाई थीं। लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे प्रदेशभर के नेता पीसीसी में जगह पाने की जुगत में लगे हैं।
इनमें ऐसे नेता शामिल हैं जिन्हें निगम-मंडल आयोगों में पद की उम्मीद नहीं है। ऐसे सभी नेता संगठन में पद पाकर अपनी पैठ बनाने की तैयारी में है। इसमें प्रदेश के कोंटा से लेकर जशपुर तक के नेताओंको महत्व दिए जाने की चर्चा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर दौरा टलने की वजह से संगठन विस्तार की चर्चा रूक गई थी। संगठन के काम में तेजी लाने के लिए पीसीसी जल्द ही नई नियुक्तियां कर राजनीतिक हलचल पैदा करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/pcc-will-be-expanded-soon-a-large-number-of-joint-general-ministers-secretaries-and-joint-secretaries-will-be-created-127408487.html
एक टिप्पणी भेजें