12 साल पहले हुई धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

उतई पुलिस ने रविवार को 12 साल पहले फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अय्यूब उर्फ मोहम्मद ताहिर निवासी राम नगर सुपेला को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में फरियादी मोहम्मद अय्यूब निवासी शहीद वीर भगत सिंह नगर जोन 11 खुर्सीपार की शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायतकर्ता अय्यूब के दोस्त मनोज और लक्ष्मीकांत के बयान लिए गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि फरवरी 2004 में उसने उमरपोटी में पितांबर लाल सोनी से 15 सौ फूट जमीन 25 हजार रुपए में खरीदा था। मकान बनाने के लिए बैंक से 2 लाख 80 हजार रुपए का लोन लिया था। जिसके एवज में ब्याज समेत 5 हजार रुपए प्रतिमाह किश्त भी जमा कर रहा था। टीआई सतीश पुरिया ने बताया कि वर्ष 2017 में शिकायतकर्ता को बैंक से पता चला कि उसकी जमीन 60 हजार रुपए में मनोज सिंह को बेच दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/12-years-ago-accused-arrested-in-fraud-case-127411081.html

Post a Comment

और नया पुराने