विधायक के नाम पर उगाही अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज

दुर्ग शहर का विधायक अरुण वोरा के नाम का उपयोग कर उगाही के मामले में मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में सिंधी कॉलोनी निवासी रवि कुकरेजा ने थाने में शिकायत की थी। कुकरेजा ने पुलिस को बताया कि अज्ञात ने विधायक का नाम लेकर मुंबई के एक कारोबारी के खाते में 52 हजार रुपए जमा करवाए गए। अज्ञात ने फोन में अपने आपको को विधायक का पीए बताया था। हालांकि विधायक वोरा ने इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी से इंकार कर दिया था।

इसके बाद मोहन नगर पुलिस ने प्राथमिक जानकारियों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को सिंधी कॉलोनी निवासी रवि कुकरेजा की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रवि ने पुलिस को बताया कि घटना 31 मई को सुबह 7 बजे की है। उसके पास मोबाइल पर अज्ञात ने फोन लगाया। पहले खुद को विधायक अरुण वोरा का पीए बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/investigation-registered-against-unknown-extortion-in-the-name-of-mla-127411085.html

Post a Comment

और नया पुराने