डोंगरगांव विधायक के खिलाफ धारा 188 के तहत जुर्म दर्ज करने की मांग

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। शुक्रवार को उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने की मांग रखी।
भाजयुमो के महामंत्री किशुन यदु, सुमीत सिंह भाटिया, प्रखर श्रीवास्तव, गोलू गुप्ता ने अपनी मांग में उन्होंने लिखा है कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इससे राजनांदगांव भी अछूता नहीं है। मगर देखने में आ रहा है कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेतागण लगातार कोरोना जैसी महामारी के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। जाने-अनजाने में कोरोना के वाहक बन रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण डोंगरगांव के विधायक हैं। विधायक ने जांच सैंपल देने के बाद भी लोगों के बीच मेल-मुलाकात जारी रखा। जब रिपोर्ट आई तो कोरोना संक्रमित पाए गए। विधायक ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। उन पर कार्रवाई की जानी चहिए। ताकि जनता में कानून की समानता दिखाई दे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/demand-for-registration-of-offense-against-dongargaon-mla-under-section-188-127452165.html

Post a Comment

और नया पुराने