सारंगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर में मजदूर कोरोना पॉजिटिव, जिले में अब 20 मरीज

जिले में प्रवासियों के आने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार देर रात मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी दिन की फाइनल रिपोर्ट में दहिदा सारंगढ़ का युवक कोविड-19 संक्रमित पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने गांव में युवक की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का पता लगाने की बात कही है। युवक हरियाणा के गुरुग्राम से लौटा प्रवासी मजदूर है जिसे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 20 है। 18 मई को पहली बार दो मरीज मिले थे। अब तक किसी भी मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। दहिदा सारंगढ़ में क्वारेंटाइन किए गए कुछ लोगों का सैंपल शनिवार को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ भेजा गया था।
मंगलवार को पूल टेस्टिंग में सारंगढ़ ब्लाक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसके बाद अलग-अलग हुई जांच में दहिदा के रहने वाले एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ डाॅ. एसएन केशरी ने बताया कि युवक 23 मई को गुरुग्राम से दिल्ली होता हुआ लौटा था क्वारेंटाइन में उसमें लक्षण दिखे थे। युवक की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का पता लगाने के लिए टीम भेजी गई है।

कुछ मरीजों की आज हो सकती है छुट्टी
कोविड-19 हास्पिटल में तोलमा और सोनाजोरी के 18 मई से भर्ती संक्रमित मरीजों के साथ ही जिला पंचायत क्वारेंटाइन सेंटर के कुछ संक्रमित दोबारा जांच कराई गई थी। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हुई जांच के पहले चक्र में कुछ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिनकी फाइनल जांच बुधवार सुबह की जाएगी। फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आई तो देर शाम तक कुछ मरीजों की छुट्टी हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/laborers-corona-positive-at-quarantine-center-in-sarangarh-now-20-patients-in-the-district-127368443.html

Post a Comment

और नया पुराने