जूटमिल चौकी क्षेत्र के छातामुड़ा में दवा व्यापारी के घर 22 मई की शाम गांव हुई चोरी के मामले में पुलिस ने गांव के आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपी की निशानदेही पर ससुराल घरघोड़ी में छिपाए गए रुपए बरामद कर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा है।
दवा व्यापारी ऋषि पटेल के घर पर 22 मई की शाम गांव के गोपाल दास महंत पिता चक्रधर दास ने दबे पांव अंदर जाकर कपबोर्ड (आलमारी) में रखे लाखों रुपए चोरी कर लिए थे। इस मामले में घटना वाले दिन व्यापारी ने पुलिस को साढ़े छह लाख रुपए चोरी होने की जानकारी दी थी। पीड़ित परिवार को पहले ही गांव के युवक पर शक था इसने कुछ दिन पहले ही एक मोबाइल भी घर से चोरी किया था। लेकिन मामला गांव का होने की वजह से आगे कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस की छानबीन के दौरान घर के पीछे एक जूता पड़ा मिला था। इसी आधार पर पुलिस आरोपी तक जा पहुंची। चौकी प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी पर नजर रखी जा रही थी, घटना के बाद से वह इधर उधर घूम रहा था। जिसके चलते उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। दो दिन पहले पुलिस को जानकारी मिली को वह घरघोड़ा स्थिति अपनी ससुराल घरघोड़ी में है।
पुलिस ने 95 हजार चोरी होने की दर्ज की थी रिपोर्ट
छातामुड़ा निवासी ऋषि पटेल की कबीर चौक पर पटेल मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान और लैब है। लाॅकडाउन में कलेक्शन और उधार में दी गई वापस मिली रकम को मिलाकर उसके घर में साढ़े छह लाख रुपए रखे थे। पुलिस ने उससे रुपयों का हिसाब मांगा। पुलिस के मुताबिक व्यापारी ने सिर्फ 95 हजार रुपए का हिसाब दिया और रिपोर्ट लिखवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/identified-by-shoes-accused-caught-127368452.html
एक टिप्पणी भेजें