नगर पंचायत देवकर में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा के कोरोना वायरस टीम ने देवकर के सफाई कर्मचारी, डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली महिला समूह के साथ काम करने वाली महिलाएं, कार्यालय नगर पंचायत में पदस्थ कर्मचारियों के सैंपल लिए। डॉ. वीके सोनी टीम प्रभारी साजा, तारकेश्वर सिंह ने लैब टेक्नीशियन संदीप साहू, स्वास्थ्यकर्मी नेतराम कन्नौजी, वाहन चालक चेतन चौहान ने नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारियों के 20 लोगों के सैंपल लिए। इन्हें मेकाहारा मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजे गए। कार्यालय नगर पंचायत में उप अभियंता विश्वनाथ ठाकुर, लेखापाल चंद्र भूषण, आबिद कुरैशी, पार्षद मिथुन कुंजाम, सरोज साहू, राधेश्याम, विनोद कुंजाम विधायक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kawardha/news/samples-for-20-people-including-devkars-scavengers-127452138.html
एक टिप्पणी भेजें