जून में भी सावन, भादो जैसी बारिश की झड़ी लग गई है। मंगलवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। पर्याप्त नमी और घने बादलों की वजह से दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम रहा। 24 जून को भी आसमान में बादल बने रहने और हल्की बारिश का अनुमान है। जून में अब बारिश किसानों को परेशान कर रही है। ज्यादातर किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बड़े किसान जिन्होंने नर्सरी पहले तैयार कर ली थी उनके खेतों में पानी भरने से पौधे खराब हो रहे हैं।
उत्तर छग तक प्रभाव
साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ का प्रभाव अंदरूनी ओडिशा, यूपी, मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है। 24 जून बुधवार को भी इनके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। कुछ हिस्सों में भारी वर्षा भी हो सकती है। डॉ एचपी चंद्रा, सहायक विशेषज्ञ, रायपुर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/125-mm-in-24-hours-rain-is-still-forecast-today-127441740.html
एक टिप्पणी भेजें