जिले में मंगलवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले। इनमें पांच सारंगढ़ के हैं और एक लारा एनटीपीसी कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकाल रहा है। संक्रमित मिले सभी लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छह मरीजों में तीन ऐसे हैं जो प्रवासी मजदूर हैं, 14 दिन का क्वारेंटाइन पूरा कर सेंटर से 12 जून को निकले, 7 दिन के होम आइसोलेशन में रहना था लेकिन बाहर से लौटे परिचित से मिले और संक्रमित हो गए। सारंगढ़ के छाेटेखेड़ा के तीन कामगार 28 मई काे जम्मू से वापस गांव लाैटे थे। रेडजाेन से आने पर गांव के क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रखा गया था। 12 जून काे घर चले गए और हाेम आइसाेलेशन में रह रहे थे। 17 जून काे गांव में बाहर से लाैटे एक व्यक्ति की जानकारी मिलने पर 18 जून काे उसका सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा।
जिसकी 21 जून काे रिपाेर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग शुरू की ताे जम्मू से पता चला कि यह मरीज जम्मू से लौटे तीन लोगों से मिला था। संदेह पर विभाग ने होम आइलोसेशन में रहने वाले तीन लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया। मंगलवार काे इनकी रिपाेर्ट भी पॉजिटिव आ गई। वहीं भकुर्रा गांव के दाे युवक सप्ताह भर पहले दिल्ली और इलाहाबाद से लाैटे थे। जिनकी भी रिपाेर्ट पॉजिटिव निकली है। दाे दिन पहले पुसाैर एनटीपीसी लारा में उत्तर प्रदेश से लाैटे एक कर्मचारी का सैंपल लेकर भेजा गया। जिसकी भी जांच काेराेना पॉजिटिव बताई गई है।
एनटीपीसी कर्मचारियों में कोरोना की दहशत
यूपी से लौटे कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद एनटीपीसी कर्मचारियों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि लौटने के बाद कर्मचारी काम पर तो नहीं गए थे या किसी साथी से बाहर मुलाकात तो नहीं हुई थी। उल्लेखनीय है कि जिले में प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए कोरोना पॉजिटिव के मामले मिल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/3-workers-were-in-home-isolation-out-of-the-center-got-positive-from-acquaintance-6-new-cases-including-ntpc-workers-127441745.html
एक टिप्पणी भेजें