प्रदेश में पहली बार 24 घंटे में मरीजों की संख्या 100 के पार चली गई। एक दिन में रायपुर में 8 मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 147 पहुंच गई है। एक दिन में मरीज मिलने का रिकाॅर्ड है। इनमें सबसे ज्यादा महासमुंद, जशपुर में 19-19, बिलासपुर में 17, जांजगीर-चांपा में 9, राजनांदगांव में 6, रायगढ़ में 5, कवर्धा में 4, बलौदाबाजार व गरियाबंद में 3-3, सूरजपुर में 2 मरीज मिले हैं। बुधवार देर रात 52 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। रायपुर शहर से मिले मरीजों में निजी अस्पताल के स्टाफ से लेकर दुकान मालिक की पत्नी, एक फैक्ट्री में काम करने वाला मजदूर व मीडियाकर्मी की बेटी शामिल है। दो मरीज बिरंगाव के हैं। जिस युवक की मौत हुई है ये उसके संपर्क में आए लोग हैं। पाॅजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस बीच स्वस्थ होने के बाद 17 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसमें रायपुर के दो मरीज शामिल हैं। अब तक 206 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 775 पहुंच गई है। फिलहाल एक्टिव केस 565 हैं। रायपुर में रामसागरपारा, देवपुरी, कमल विहार, कबीरनगर, मेटल पार्क खमतराई व एक स्टील फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर के अलावा तिल्दा में प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिला है। 147 में 52 रिपोर्ट देर रात की है।
रायपुर में पहली बार एक साथ 8 मरीज मिले हैं। अब यहां मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। बकि जिले में 26 मरीज हैं। इनमें 17 एक्टिव केस है। एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। रामसागर पारा में 25 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उनके पति की उरला में दुकान है। कमल विहार स्थित निजी अस्पताल में हाल ही में बिरगांव के एक मजदूर की मौत हुई है। वहीं की महिला रिसेप्शनिस्ट को संक्रमण हुआ है। ज्यादातर नए मरीज प्रवासी मजदूर है। जबकि बालोद जिले के बरही में दो व भोथली में एक मरीज मिला है। वहां कुल 34 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 24 केस एक्टिव है। संक्रमित लोगों का इलाज एम्स के अलावा माना, जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव, रायगढ़ के अलावा भिलाई के एक निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एम्स में बेड बढ़ाया गया है। वहीं अंबेडकर अस्पताल में 40 बेड तैयार है। 80 बेड का आइसोलेटेड वार्ड का काम जल्द पूरा होने की संभावना है। सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि रायपुर शहर में मिले 7 मरीजों के इलाके को सील कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगोंकी पड़ताल कर सैंपल लिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/147-new-patients-in-24-hours-for-the-first-time-8-565-active-cases-in-raipur-127376483.html
एक टिप्पणी भेजें