फलदार पौधे, सब्जी बीज और 25 हजार सीड बाॅल का छिड़काव करेगा वन विभाग

वन विभाग राज्य में एक साथ 11 जुलाई को साढ़े छप्पन हजार किलो फल, सब्जी बीज और सीड बॉल की बुआई करेगा। जंगलों में 50 हजार किलो फलदार पौधों के बीज, छह हजार 500 किलो सब्जी बीज और 25 लाख सीड बॉल की बुआई होगी।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार को बैठक में वन अधिकारियों को इसकी तैयारी करने कहा। राज्य के वन तथा वनों से बाहर बेर, जामुन, बेल, सीताफल, करौंदा, लौकी, बरबट्टी, भिन्डी, बैंगन तथा मुनगा आदि के बीज की बुआई अथवा छिड़काव और सीड बॉल डिब्लिंब किया जाएगा। पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फलदार तथा सीड बॉल तैयार करने हेतु अच्छी गुणवत्ता के बीज वन और ग्रामीण क्षेत्रों में वन प्रबंधन समितियों के से एकत्र किया जा रहा है। बीज की खरीदी भी की जाएगी। इसके बाद छिड़काव किया जाएगा। फल व सब्जियों से वनवासियों के साथ-साथ वन्य प्राणियों को भी लाभ मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Forest Department will sprinkle fruitful plants, vegetable seeds and 25 thousand seed balls


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/forest-department-will-sprinkle-fruitful-plants-vegetable-seeds-and-25-thousand-seed-balls-127383509.html

Post a Comment

और नया पुराने