क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहे श्रमिकों ने बाहर से शराब मंगवाकर पी, 28 लोगों पर एक टॉयलेट से भी बढ़ा संक्रमण

जिले के चिलमा स्थित पहाडी कोरवा आश्रम में अब तक 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरी बार की जांच  में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें एक पॉजिटिव महिला का आठ माह का बच्चा है, उसे एम्स रायपुर भेजा गया है। ब्लॉकड मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि यहां क्वारैंटाइन सेंटर में कुछ  मजदूरों ने शराब मंगावाकर पी थी। श्रमिकों का कहना है कि यहां 28 लोगों पर एक ही टॉयलेट है। हर वक्त उसे सैनिटाइज भी नहीं किया गया, इसलिए संक्रमण बढ़ा। इस क्वारैंटाइन सेंटर में सबसे पहले एक और उसके बाद दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 


इसके बाद सेंटर के सभी लोगों की जांच हुई। 14 जून की रात सात और उसके बाद 15 जून की सुबह दो लोग पाजिटिव मिले हैं। अब यहां रहने वाले अन्य श्रमिक डरे हुए हैं। अम्बिकापुर कोविड अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने फोन पर बताया कि सेंटर में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन होता था। मगर टॉयलेट सभी लोग एक ही इस्तेमाल करते थे। जिले में सोमवार की शाम 2 नए संक्रमित मिलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेडिकल बुलेटिन में जारी की गई है। यहां 67 संक्रमित मिल चुके 18 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है, 49 लोगों का अब भी इलाज जारी है। 



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्बवीर बलरामपुर के एक क्वारैंटाइन सेंटर की है। यहां कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन कार्यक्रम चलाया गया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/workers-drank-alcohol-at-quarantine-center-in-balrampur-district-of-chhattisgarh-corona-infection-cases-increased-here-balrampur-collector-balrampur-chhattisgarh-127412361.html

Post a Comment

और नया पुराने