जरा सी हवा से आधी रात तक आधे शहर में अंधेरा

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और आधुनिकीकरण के लिए हर साल बिजली विभाग लाखों रुपए खर्च कर रहा है। गर्मी में लोड से मुक्ति पाने और मानसून में बिजली गुल होने से निजात पाने लगातार काम किया जा रहा है, पर जैसे ही मौसम बदलता है या थोड़ी सी भी हवा चलती है तो आधे से ज्यादा शहर में ब्लैक आउट हो जा रहा है। फाल्ट ढूंढने में घंटों लग जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही सोमवार को हुआ। सोमवार की सुबह जैसे ही मौसम खराब हुआ, हल्की बारिश शुरू हुई, इस दौरान गांधी चौक, लिंक रोड, नेहरू नगर, गोलबाजार, रेलवे एरिया, जेपी विहार, कुदुदंड में बिजली गुल हो गई। लोग घंटों परेशान रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार की सुबह 6.30 बजे पीजीबीटी सब स्टेशन में कंट्रोल केबल जल गया था। इस कारण सुबह 8.30 बजे तक बिजली बंद रही। वहीं मौसम खराब होने के कारण रेलवे एरिया, नेहरू नगर, गोलबाजार और जेपी विहार में इंसुलेटर भ्रष्ट हो गया। वहीं कुदुदंड एरिया में तार पर पेड़ की डंगाल गिर गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/half-of-the-city-in-the-middle-of-the-night-with-little-wind-127414142.html

Post a Comment

और नया पुराने