ये तस्वीर इंद्रावती नदी पार नारायणपुर जिले के धुर नक्सलगढ़ गांव पीडियाकोट जाने वाले रास्ते की है। यहां के 300 से ज्यादा ग्रामीण राशन लेने 30 किमी पैदल दंतेवाड़ा जिले की तुमनार सरकारी दुकान आते हैं। अभी जून का राशन लेकर जा रहे हैं। एक परिवार में 35 किलो चावल दिया जाता है। लेकिन आगे बारिश में इनकी परेशानी ज्यादा बढ़ेगी। अभी तो सिर्फ पैदल चलने की चुनौती है पर बारिश में सबसे बड़ी चुनौती इंद्रावती नदी पार करना होगा। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में बहुत परेशानी होती है, बाढ़ आने पर नदी पार नहीं कर पाते हैं। कई बार डोंगी पलटने से मौतें भी हुई हैं इसलिए भय रहता है। बारिश में कई बार भूखा रहना पड़ता हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/dantewada/news/30-km-walk-for-ration-now-the-rain-will-increase-the-trouble-of-the-villagers-of-padiakot-127394301.html
एक टिप्पणी भेजें