सैनिटाइजेशन के बाद 30 मिनट तक कार रख रहे अाेपन, पिक एंड ड्राॅप अाैर सर्विस एट हाेम की डिमांड

सैनिटाइजर से कार में आग लगने का खतरा हाेता है, इसलिए गाड़ी सैनिटाइज करने के बाद आधे से एक घंटे तक खुली रखने के बाद ऑन की जा रही है।

  • पिक एंड ड्राॅप सुविधा दे रहे हैं। सेंटर का स्टाफ घर जाकर गाड़ी लाता है और सर्विसिंग के बाद वापस छाेड़ देता है।
  • गाड़ी में सर्विसिंग के दाैरान जाे भी काम हाेना है इसकी जानकारी ओनर काे ऑनलाइन दी जाती है।
  • सर्विस एट हाेम की सुविधा भी दे रहे हैं कुछ सर्विस सेंटर।

विश्वभारती ऑटाेमाेबाइल
दाेपहर 12:00 बजे

पीपीई किट पहनकर गेट पर ही सैनिटाइज की कार
अपाॅइंटमेंट लेने के बाद अनिल अग्रवाल शाेरूम पहुंचे। गेट पर ही पीपीई किट पहने स्टाफ ने अनिल की गाड़ी के बाहरी हिस्से काे सैनिटाइज किया। सीट, स्टेयरिंग और गियर पर प्राेटेक्शन किट लगाने के बाद सर्विस एडवाइजर ने कार चेक की। जाॅब कार्ड बनाया गया। इस दाैरान अनिल काे वेटिंग एरिया में बैठने कहा गया। साेशल डिस्टेंसिंग फॉलो करते हुए अनिल एक साइड बैठ गए। फाॅर्मेलिटी पूरी कर वे घर चले गए। जाॅब कार्ड में लिखा सारा काम करने के बाद कार अंदर और बाहर दाेनाें तरफ से सैनिटाइज की गई। अल्काेहल आग न पकड़े, इसलिए एक घंटे के लिए सारे डाेर ओपन कर कार काे आइसाेलेशन में रखा गया। अनिल काे काॅल कर बताया गया कि गाड़ी रेडी है, उन्हाेंने खुद आने के बजाय कार घर ड्राॅप करने और ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही।

शंकरा हुंडई
दाेपहर 2:00 बजे
सीट-गियर पर लगाया यूज एंड थ्राे कवर स्माेकिंग मशीन से किया सैनिटाइजेशन

मनीष शर्मा जैसे ही गेट पर पहुंचे गार्ड ने थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइज करने के बाद उन्हें एंट्री दी। कार के सर्विसिंग एरिया में पहुंचते ही सबसे पहले डाेर हैंडल, स्टेयरिंग, गियर, हैंडब्रेक काे सैनिटाइज किया गया। सीट, स्टेयरिंग और गियर पर यूज एंड थ्रो कवर लगाया गया। सर्विस एडवाइजर ने मनीष से पूछकर जाॅब कार्ड बनाया। इसके बाद डिसइंक्फेक्टेड स्माेकिंग मशीन से गाड़ी सैनिटाइज की। इस मशीन में लिक्विड डाला जाता है। मशीन से धुआंनिकलता है। 15 मिनट मशीन ऑन करने के बाद 30 मिनट के लिए गाड़ी के गेट बंद कर दिए गए। सर्विसिंग स्टाफ ने दावा किया कि इससे कीटाणु मर जाते हैं। इसके बाद जाॅब कार्ड में जाे काम नाेट किए गए थे, वाे किए गए और यूज एंड थ्राे कवर निकाल दिए गए। लगभग ढाईघंटे बाद मनीष काे काॅल कर बुलाया गया। मनीष ने कार्ड पेमेंट की और गाड़ी उन्हें दे दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for appan, pick and drop and service at home for 30 minutes after sanitization


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/demand-for-appan-pick-and-drop-and-service-at-home-for-30-minutes-after-sanitization-127394324.html

Post a Comment

और नया पुराने