35 दिवंगतों की अस्थियां लेकर परिजन प्रयागराज हुए रवाना

कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान दिवंगत हुए लोगों की अस्थियों का विसर्जन प्रयागराज में नहीं हो पाया था। ऐसे 35 दिवंगतों की अस्थियां मंगलवार को कांग्रेस भवन से परिजनों के साथ भेजी गईं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की मांग पर जिला प्रशासन ने 36 परिजनों को भी अस्थियों के साथ प्रयागराज जाने ई पास दिया। इन्हें प्रयागराज भेजने के लिए केशरवानी ने विशेष बस का इंतजाम भी किया। मंगलवार को दोपहर तक अस्थि कलश के विसर्जन के लिए प्रयागराज जाने के लिए 35 परिजनों का आवेदन कांग्रेस कार्यालय में जमा किया गया। कांग्रेस भवन के सामने उन सभी 35 परिजनों को बुलाकर बस में ससम्मान बिठाया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, प्रमोद नायक, निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, एएस कुरैशी, अभय नारायण राय, राजेंद्र शुक्ला, देवेंद्र सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।

70 दिन से मुक्तिधाम में रखी थीं अस्थियां
राजेंद्र नगर के अजीत यादव ने बताया कि 23 मार्च को उनके बड़े भाई अमित यादव की मृत्यु हो गई थी तब से उनकी अस्थियां सरकंडा मुक्तिधाम में रखी हुई थीं, बुधवार को अस्थियां गंगा में विसर्जित करेंगे। वहीं खैरवार खुर्द निवासी वेदराम ने बताया कि उसकी मां भूखीन बाई का निधन 13 अप्रैल को हो गया, लेकिन वे उनकी अस्थियों को गंगा में प्रवाहित नहीं कर पाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The family left Prayagraj with the bones of 35 deities


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/the-family-left-prayagraj-with-the-bones-of-35-deities-127368402.html

Post a Comment

और नया पुराने