3 हजार का पेट्रोल लिया, पेमेंट के लिए दूसरे का एटीएम देकर फरार

सिलतरा के एक पेट्रोल पंप में रविवार देर रात तीन युवक पेट्रोल डलवाने गए। उन्होंने कार में 3 हजार का पेट्रोल डलवाया और डिजिटल पेमेंट करने की बात कहीं। फिर एक युवक ने एटीएम कार्ड निकाला और पंप कर्मचारी को स्वाइप करने दे दिया। जैसे ही पंपकर्मी स्वाइप मशीन लाने गया तो आरोपी कार लेकर फरार हो गए। लेकिन बिलासपुर रोड पर देवरी के पास तीनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि कोटा के सचिन गौतम ने पड़ोसी से उनकी कार घूमने के लिए मांगी थी। सचिन कार लेकर अपने दोस्त आशीष श्रीवास्तव और संदीप पांडेय के साथ बिलासपुर रोड गया। वहां तीनों ने पार्टी की।
उसके बाद पेट्रोल पंप गए। जहां 3 हजार का पेट्रोल डलवाया। सचिन ने एटीएम निकाला और पंपकर्मी को दे दिया। उसके बाद वे भाग निकले।

एटीएम पवन सिंह के नाम से है। पुलिस के अनुसार एटीएम आरोपियों को शराब दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला था। उसके बाद तीनों ने पंप में ठगी का प्लान बनाया और पेट्रोल डलवाने चले गए। आरोपियों के पास पैसा नहीं था। वे बिना नंबर की कार में गए थे, ताकि कोई उन्हें पकड़ न सके। तीनों युवक प्राइवेट नौकरी करते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए रायपुर की सीमा में देवरी के पास फिक्स चेकिंग पॉइंट बनाया गया था। पंप से सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में गाड़ियों की जांच तेज कर दी। इसी जांच में आरोपी फंस गए। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/took-3-thousand-petrol-absconded-by-paying-another-atm-for-payment-127437983.html

Post a Comment

और नया पुराने