बस के माध्यम से गोवा से चलकर अपने गृह जिला जशपुर के लिए निकले 40 मजदूरों को आज बस ड्राइवर टाटीबंध बाजार के पास उतार कर वापस लौट गया। भूखे-प्यासे ये मजदूर अपने गृह जिला जशपुर जाने बस किराये पर लेकर निकले थे। मजदूरों के मुताबिक उन्होंने प्रति व्यक्ति 6 हजार रुपये में बस की थी, लेकिन बस ड्राइवर टाटीबंध पहुंचने के बाद आगे ले जाने से इनकार कर दिया और सभी को उतार कर वापस लौट गया।
इस सूचना पर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह और इनकी टीम मौके पर पहुंची और इनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की। उसके बाद बस के माध्यम से इन्हें जशपुर रवाना किया। इस दौरान एनजीओ द पीपल के वालंटियर्स भी मदद के लिए मौजूद रहे। इस मामले में ड्राइवर और मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने कहा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/bus-driver-left-40-workers-from-goa-near-tatibandh-administration-sent-jashpur-127421766.html
एक टिप्पणी भेजें