ईपीएफओ ने मल्टीलोकेशन क्लेम सेटलमेंट फसिलटी की शुरुआत की है। इसके तहत हर तरह के ऑनलाइन क्लेम चाहे वह प्रविडेंट फंड, पेंशन, आंशिक निकासी और ट्रांसफर से जुड़ा हो, आसानी से प्रॉसेस किए जा सकते हैं। ईपीएफओ के इस फैसले से पीएफ फंड से पैसा निकालना और आसान हो गया है। श्रम मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ईपीएफओ के देशभर में स्थित किसी भी ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय से भुगतान दावों का निपटारा किया जा सकेगा। ऑनलाइन दावों का निपटारा कर सकते हैं। दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण ईपीएफओ के कई दफ्तर बंद हैं। ऐसे में इन ऑफिसों में लंबित दावों की संख्या काफी अधिक हो गई है और क्लेम में देरी हो रही है। सरकार ने इससे निपटने के लिए क्लेम के नियमों में बदलाव कर दिया।
ईपीएफओ के पेंशनभोगी अपने सालाना लाइफ सर्टिफिकेट 35 क्षेत्रीय कार्यालयों, 117 जिला कार्यालयों और पेंशन वितरक बैंकों में जमा करवा सकते हैं। साझा सेवा केंद्रों के जरिए पेंशनभोगी जीवन प्रमाणपत्र को जमा कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/epfo-will-be-able-to-pay-from-any-of-its-offices-in-the-country-127421769.html
एक टिप्पणी भेजें