व्यापार और काम लॉक, कमाई डाउन फिर भी 41 दिन में शहरवासियों ने निगम में जमा किया 3.65 करोड़ रु. का टैक्स

कारोना ने 22 मार्च के बाद से जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। लॉकडाउन के कारण शहर में ज्यादातर उद्योग-धंधे लॉक और लोगों की कमाई डाउन है। इसके बावजूद निगम क्षेत्र के लोगों ने शहर विकास की उम्मीद से 41 दिन के भीतर 3.65 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया।
वह भी उन विपरीत परिस्थिति में जब न तो मकान मालिकों को समय पर किराया मिल रहा है और न ही कमाई पहले जैसी हो रही है। शहर के उद्योग व निजी संस्थानों में काम करने वालों की वेतन में भी कटौती कर ली गई है, कुछ की तो अबतक सैलरी तक नहीं मिली है। सबसे बड़ी बात है कि नगर निगम भी कर देने का कोई दबाव नहीं निगम क्षेत्र के लोगों पर नहीं बना रहा था।
इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने संपत्ति कर, जल कर देकर जता दिया कि ये शहर हमारा है और हम टैक्स नहीं देंगे तो विकास भी प्रभावित होगा। अब निगम के अफसरों की जवाबदेही है कि शहर की साफ-सफाई, फॉगिंग, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट जैसी जरूरतों को पूरा ख्याल रखे और कर भुगतान करने वालों का सम्मान करे।
दुकान किराया 22 लाख रु. ऑनलाइन जमा हुए
अप्रैल और मई में रायगढ़ नगर निगम को लगभग 700 लोगों ने दुकान किराया ऑनलाइन जमा किया है। निगम क्षेत्र में करीब साढ़े 14 सौ दुकानों में व्यवसाय चल रहा है। निगम ने इनसे हर माह दुकान का किराया वसूल कर करती है। लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से 31 मई के बीच में कुल 22,90 लाख रुपए बतौर किराया व्यवसायियों ने जमा किया है।

7 जून तक बिना सरचार्ज कर सकते हैं, भुगतान

वित्तीय वर्ष 2019-20 के संपत्ति कर जलकर समेकित का भुगतान के 31 मई तक करने की छूट दी थी। इसमें नगरीय प्रशासन ने इसे बढ़ाकर 7 जून कर दिया है। तय समय सीमा पर भुगतान करने वालों को सरचार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद के सभी करों में तय ब्याज के साथ कर भुगतान करना होगा।

41 दिन में 14 प्रतिशत लक्ष्य पूरा

  • कर- 41 दिन में जमा हुए
  • संपत्ति कर- 90.30 लाख रुपए
  • जल कर-93.10 लाख
  • समेकित कर- 41.32 लाख
  • भवन अनुज्ञा- 30.14 लाख
  • यूजर चार्ज व अन्य- 89.48 लाख रुपए

41 दिनों में 3.65 करोड़ जमा हुए,
"लॉकडाउन के बाद काम काज पूरी तरह प्रभावित था, 20 अप्रैल से दफ्तर खुले। इसके बाद से 31 मई के बीच तीन करोड़ 65 लाख रुपए का राजस्व निगम को प्राप्त हुआ है। शासन ने कर भुगतान की तिथि भी बढ़ाकर 7 जून कर दी है।''
-मकरध्वज मालाकार, आरआई, नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/business-and-work-locked-earning-down-yet-in-41-days-the-citizens-deposited-365-crore-rupees-in-the-corporation-tax-of-127368485.html

Post a Comment

और नया पुराने