स्कूलों में बढ़ी सक्रियता, 5 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए तीन दिन में आए 978 एप्लीकेशन

जिले में खुले नए उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 11वीं तक के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसमें कुम्हारी स्कूल के लिए कक्षा पहली से 11 वीं के लिए सबसे अधिक 336 आवेदन आए हैं। इसके अलावा लोगों की सबसे अधिक रुचि सेक्टर-6 अंग्रेजी मीडियम स्कूल में दिखी है और सबसे कम जनता स्कूल भिलाई-3 में। इसी तरह कक्षा पहली, 5 वीं और 6वीं कक्षा में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या भी सबसे अधिक है।

सबसे कम आवेदन कक्षा 10 वीं के लिए आए हैं। जिले के सेक्टर-6, खुर्सीपार, भिलाई-3, जंजगिरी और कुम्हारी में इस साल से नए अंग्रेजी शासकीय स्कूल खोले गए हैं। इसमें प्रवेश के लिए 10 जून से कक्षा पहली से लेकर 11वीं तक के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के बीच लोगों ने स्कूल में प्रवेश के लिए सक्रियता दिखाई है। लॉकडाउन व कोरोना संक्रमण के बीच भी पालकों ने प्रवेश के लिए सक्रियता बनाई रखी है।

नए स्कूल }अब तक दो स्कूल रहे संचालित, अब 5 नए खुलने के बाद वहां बच्चों को प्रवेश की प्रक्रिया की जा रही

कुल 336 आवेदन के साथ कुम्हारी दूसरे नंबर पर: अभी तक आए आवेदनों के अनुसार सेक्टर-6 स्कूल में आए 339 आवेदन के बाद कुम्हारी 336 आवेदनों के साथ दूसरे नंबर है। हालांकि सेक्टर-6 में कक्षा 6वीं से 11वीं तक की कक्षाएं चलेंगी और कुम्हारी में 1ली से 11वीं तक की। बालाजी नगर खुर्सीपार में 1ली से 6वीं तक की कक्षा में पढ़ने के लिए अभी तक 177 बच्चों ने आवेदन किया है। जंजगिरी स्कूल में भी कक्षा 1ली से 11वीं तक की कक्षाएं चलेंगी। इनके लिए अभी तक सिर्फ 82 आवेदन आए हैं। भिलाई-3 में 1ली, 6वीं और 9वीं से 11वीं तक की कक्षाएं लगेंगी।

कक्षा पहली और 6वीं के लिए सबसे अधिक आवेदन: सभी स्कूलों को मिलाकर कक्षा पहली के लिए सबसे अधिक 156 आवेदन आए हैं। इसके बाद कक्षा कक्षा 6वीं में पढ़ने के लिए 146 बच्चों ने इच्छा जताई है। इसके बाद 5वीं कक्षा में पढ़ने के इच्छुक 111 लोगों ने आवेदन किया है। इसके बाद 9वीं कक्षा की बारी आती है। इसके लिए 88 बच्चों ने आवेदन किया है। कक्षा 10वीं में पढ़ने के लिए सिर्फ 42 छात्रों ने रुचि दिखाई है। इससे ज्यादा 11वीं कक्षा में पढ़ने के लिए 45 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें साइंस, मैथ्स और कॉमर्स तीनों विषयों के विद्यार्थी शामिल हैं।

पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा प्रवेश : इन स्कूलों में छात्रों को पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा पहली से लेकर 10वीं तक की कक्षाओं के लिए 40-40 सीटें रखी गई हैं। 11वीं कक्षा के लिए विषयवार 20-20 सीटें तय की गई हैं। इसमें गणित, विज्ञान और कॉमर्स के विषय रखे गए हैं। राज्य शासन ने प्रदेश भर मेंं अंग्रेजी मीडियम स्कूलों खोलने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत जिले के पांच स्कूल शामिल हैं। पाटन और चरोदा में पहले से ही अंग्रेजी मीडियम स्कूल चल रहा है। स्कूलों में स्टॉफ और प्राचार्यों की नियुक्ति कर दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/increased-activism-in-schools-978-applications-in-5-days-for-5-new-english-medium-schools-127411114.html

Post a Comment

और नया पुराने