शनिवार काे माइंस ऑफिस के सभागार में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के साथ मुख्य महाप्रबंधक खदान तपन सूत्रधार व महाप्रबंधक पर्सनल जेएन ठाकुर के साथ खदान कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर बैठक हुई। जिसमे वीकली आफ में डयूटी करने पर सी आफ की जगह एक दिन का अतिरिक्त वेतन देने की मांग की गई। हॉस्पिटल में पुरानी पद्धति की तरह भिलाई रेफर की जाए एवं दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कोविड 19 के दाैरान माइंस कर्मचारियों का 50 लाख रुपए का बीमा कराया जाए। कोविड 19 की वजह से दोनों टाइम पानी की मांग पर प्रबंधन ने सहमति दी। क्वार्टर मेंटनेंस में तार फेल्टिंग का कार्य जल्द चालू करवाने की सहमति प्रदान की गई।
बैठक में कहा गया कि अकुशल ठेका श्रमिकों से कुशल का कार्य न लिया जाए जिससे दुर्घटना को रोका जा सके। ठेका श्रमिकों का समय पर वेतन देने पर सहमति दी गई। सेल के द्वारा पीएफ फंड की तरह सीएम फंड में भी राशि दी जाए। जिस विभाग में कम्प्यूटर नहीं है वहां जल्द कम्प्यूटर दें व पीसीसीएफ में तत्काल कम्प्यूटर देने पर बात हुई। टाउनशिप में मच्छर नियंत्रण के लिए दवाई छिड़काव व कोरोना वायरस के लिये सैनिटाइज करने का आश्वासन दिया। कोरोना भत्ता को जारी रखा जाए। बैठक में प्रदेश महासचिव अभय सिंह, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर, कार्यवाहक अध्यक्ष चुरामणी साहू, उपाध्यक्ष कलाम मोहम्मद खान, अनिल कांत शर्मा, बालोद जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार, नरेन्द्र दुबे व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/intuc-said-mines-employees-should-be-insured-for-rs-50-lakhs-127386731.html
एक टिप्पणी भेजें