नगर निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 36 गौतम नगर में डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट, चबूतरा, पाथवे और पेवर ब्लॉक भी लगेगा। मेयर व विधायक देवेंद्र यादव ने इस कार्य का निरीक्षण किया।
बताया कि मोहल्लेवासियों ने इसके लिए मांग रखी थी, जिस पर 50 लाख की लागत से कई कार्य की सौगात वार्ड में दी है। मेयर ने किहा कि विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए और लोगों की सुविधा के लिए यह कार्य अधोसंरचना मद से किया जाएगा।
सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर ने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा। गौतम नगर पोस्ट ऑफिस के पास में होने वाले कार्य का जायजा मेयर ने लिया। उप अभियंता चंद्रकांत साहू ने बताया कि कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। साईं कंट्रक्शन के सत्येंद्र दुबे को काम दिया गया है। मौके पर अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, संजय बागड़े, व उप अभियंता प्रकृति जगताप, वार्डवासी सूरज, मोहनराव व अन्य उपस्थित रहे।
गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने मेयर ने दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान मेयर देवेंद्र यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य समय पर पूरा हुआ, इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्हें कार्य के बारे में अवगत कराया जाए। कार्य एजेंसी को चरण बद्ध तरीके से कार्य कराए जाने व उसे पूरा कराने कहा जाए। यदि किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है, तो नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने बारिश से पहले सभी जरूर कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को पेंडिंग न रखा जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/dome-shed-will-be-built-in-gautam-nagar-many-works-will-be-done-from-50-lakhs-mayor-took-stock-127411165.html
एक टिप्पणी भेजें