बीएसपी के मॉडेक्स यूनिट आरएमपी-3 के दूसरे वर्षगांठ पर परिसर में 12 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें आरएमपी-3 बिरादरी ने नीम व बादाम के लगभग 125 पौधे लगाए गए।12 जून, 2018 को आरएमपी-3 में किल्न-1 का उद्घाटन हुआ था। इस मॉडेक्स इकाई ने अब तक 2,80,000 टन फ्लक्स का उत्पादन करते हुए संयंत्र में इस्पात निर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है। आरएमपी-2 व 3 के प्रभारी महाप्रबंधक प्रभारी आरके श्रीवास्तव ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित विभाग प्रमुख एके तिवारी ने इस क्षण को प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने भविष्य में संयंत्र के लिए बेहतर उत्पादन के साथ पर्यावरण की जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया। पौधरोपण के कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने पेड़ बचाने का संकल्प लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/neem-and-almond-125-saplings-planted-on-the-second-anniversary-of-rmp-3-127411168.html
एक टिप्पणी भेजें