ओडिशा में 5470 संक्रमित, 3863 स्वस्थ हो घर लौटे, रिकवरी रेट 71%

राज्य में मंगलवार को 167 नए संक्रमित मिलने के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5470 पहुंच गया है। यह देश में कुल कुल कोरोना पॉजिटिव का 1.24 प्रतिशत है। अच्छी बात यह है कि इनमें से 3863 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में अब सिर्फ 1583 ही एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में रिकवरी रेट 70.62 प्रतिशत है। रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत का 1.56 प्रतिशत है। सोमवार रात तक 2 लाख 31 हजार 356 टेस्ट किए जा चुके थे, जिसमें से कुल 5470 पॉजिटिव पाए गए हैं, जो के कुल टेस्ट का 2.36 प्रतिशत है जबकि निगेटिव रिपोर्ट का प्रतिशत 97.64 प्रतिशत है।
मंगलवार तक राज्य में केवल 1583 एक्टिव केस थे जो की राष्ट्रीय औसत का 0.89 प्रतिशत है। अब तक कोरोना से राज्य में 17 की मौत हुई है। कुल 5470 केस में 0 से 14 वर्ष तक की संख्या 183 है वहीं 15 से 40 वर्ष के बीच के संक्रमितों की तादाद 3929, 41 से 60 वर्ष तक के 1203 तथा 60 वर्ष से ऊपर 155 संक्रमित हुए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 955 संक्रमित गंजाम जिले में तो सबसे कम 13 नवरंगपुर जिले के हैं। राज्य में 25 अप्रेल तक कुल 103 केस थे।
5 लाख 15 हजार प्रवासी पहुंचे : कोरोना पोर्टल के अनुसार कोरोना काल में राज्य में रेल, सड़क व हवाई मार्ग से 5 लाख 15 हजार 607 लोग वापस राज्य में लौटे। कुल 237 स्पेशल ट्रेन से 347042 प्रवासी राज्य में पहुंचे।
इनमें सबसे ज्यादा गुजरात से 128737 तो तेलंगाना से 60053, तमिलनाडु से 53440, केरल से 22750, कर्नाटक से 24171, तथा अन्य राज्य से 57891
पहुंचे। इसी प्रकार सड़क मार्ग से 18256 विभिन्न वाहनों द्वारा 166065 प्रवासी वापस लौटे जबकि हवाई मार्ग से विदेश से 2500 वापस लौटे।
मुख्यमंत्री राहत कोष में 580 करोड़ का मिला सहयोग : कोरोना से युद्ध करने में प्रदेश के लोग सरकार का सहयोग करने बढ़ चढ़ कर सामने आए। कोरोना संकट में अपनी ओर से लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआर) में खूब दान दिया। मिली जानकारी के अनुसार 8 जून तक मुख्यमंत्री राहत कोष में 580 करोड़ 13 लाख 78 हजार का सहयोग पहुंचा था। ये सहयोग व्यक्तिगत तौर पर, संस्था की ओर से, सरकारी कर्मचारी संगठनों, महिला स्व-सहायता समूह, शिक्षक संगठन आदि के द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य में प्रवासियों को क्वारेंटाइन अवधि पूरी करने पर दो हजार रुपयों की अनुकंपा राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के अस्थायी दुकानदारों को लॉकडाउन पीरियड में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया है।
जानिए... जिलावार कोरोना संक्रमितों की तादाद
जिला संक्रमित एक्टिव केस स्वस्थ मृतक
अनुगुल 56 16 40 0
बालेश्वर 320 111 208 0
बरगढ़ 68 34 33 1
भद्रक 200 22 178 0
बलांगीर 153 12 141 0
बौध 40 2 38 0
कटक 487 98 385 3
देवगढ़ 41 1 40 0
ढेंकानाल 66 15 51 0
गजपति 279 181 98 0
गंजाम 955 277 670 8
जगतसिंहपुर 228 95 133 0
जाजपुर 387 58 329 0
झारसुगुड़ा 53 35 18 0
कालाहांडी 70 29 41 0
जिला संक्रमित एक्टिव केस स्वस्थ मृतक
कंधमाल 159 15 144 0
केंद्रपाड़ा 220 40 180 0
केंदूझर 100 39 61 0
खोर्दा 662 253 403 4
कोरापुट 25 8 17 0
मल्कानगिरी 53 10 43 0
मयूरभंज 159 52 106 0
नवरंगपुर 13 10 2 0
नयागढ़ 131 20 111 0
नुआपाड़ा 79 8 71 0
पुरी 215 79 134 1
रायगड़ा 22 15 7 0
संबलपुर 31 8 23 0
सोनपुर 35 4 31 0
सुंदरगढ़ 163 36 127 0



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/5470-infected-in-odisha-3863-returned-healthy-recovery-rate-71-127439340.html

Post a Comment

और नया पुराने