बरगढ़ सदर ब्लाॅक अन्तर्गत काटापाली अंचल में विगत कल फिर से एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पहचान हुई है। जिले के काटापाली कंटेनमेंट जोन में अंचल के एक 60 साल के बुजुर्ग में कोरोना के लक्षण पाए जाने की जानकारी स्वास्थ विभाग ने दी है। जिलाधीश ज्योतिरंजन प्रधान ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति ह्रदयरोग से पीड़ित था और इलाज के लिये बुर्ला गया था। डाक्टर ने संदेह पर उसका टेस्ट करवाया, जहां उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। उसे तत्काल भुवनेश्वर स्थित कोविड अस्पताल रेफर कर दिया है। इधर, ऐहतियात के तौर पर उसके परिवार के लोगों की भी जांच चल रही है। जिलाधीश ने बताया कि आसपास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
दूसरी तरफ जिले में कोरोना की स्थिति चिंताजनक होने लगी है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कोरोना संक्रमित की संख्या लगातार बढ़ने पर काटापाली को अधिक महत्व दिये जाने की मांग आप ने की है। ग्रामवासियों को राशन तथा अतिआवश्यक सामग्री मुहैया करवाने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिलाधीश मिद्र्धा टप्पो को एक मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर जिला आवाहक भवानी साहू, अमिताभ पात्र, मरियम बार्ला, अमित साहू, पवित्र बाग सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/another-corona-positive-was-identified-in-katapali-127439346.html
एक टिप्पणी भेजें