सिद्धार्थनगर में फूटी पाइप लाइन, रविवार को 6 घंटे की मशक्कत के बाद शाम 4 बजे सुधारा गया, फिर 1200 घरों में पेयजल की आपूर्ति हो पाई शुरू

सिद्धार्थनगर में एक दिन पहले 300 एमएम डॉया की पेयजल पाइप-लाइन फूटी। रविवार को करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद मेंटेनेंस हुआ। शहर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों के करीब 1200 घरों की पेयजल आपूर्ति रविवार को प्रभावित रही। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मेंटेनेंस शाम करीब 4 बजे पूरा किया जा सका। इसके बाद शाम के समय प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति हो पाई। कार्य के दौरान जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

नई पाइप बिछाने के दौरान फूटी थी पाइप
एक दिन पहले शाम करीब साढ़े 7 बजे सिद्धार्थ नगर मुख्य मार्ग पर सड़क से गुजरने वाली पाइप-लाइन में यह लीकेज सामने आया। करीब 24 फीट उंचाई तक पानी के फौव्वारे निकले। इसके बाद डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद की गई। रविवार को इसका मेंटेनेंस कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Foot pipe line in Siddharthnagar was improved after 4 hours on Sunday at 4 pm, then supply of drinking water started in 1200 houses


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/foot-pipe-line-in-siddharthnagar-was-improved-after-4-hours-on-sunday-at-4-pm-then-supply-of-drinking-water-started-in-1200-houses-127386908.html

Post a Comment

और नया पुराने