एसएमएस-3 ने 91578 टन बिलेट्स का किया उत्पादन, मई माह में बनाया रिकॉर्ड

बीएसपी के अत्याधुनिक इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने शुरुआत से 4 जून तक 10,000 हीट्स का उत्पादन किया है। मई में 91,578 टन बिलेट्स का उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
एसएमएस-3 के कन्टीन्यूअस कॉस्ट बिलेट ने विश्व के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक देश चीन व अन्य देशों में आज अच्छी डिमांड है। बीते माह से भारी मात्रा में बीएसपी के एसएमएस-3 द्वारा निर्मित बिलेट का निर्यात चीन को किया जा रहा है। कोविड के वर्तमान संकटकाल को अवसर में बदलते हुए बीएसपी ने भिलाई में निर्मित 150x150 तथा 105 x 105 बिलेट का निर्यात करने में सफलता हासिल की है। बीएसपी ने पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में एसएमएस-3 में उत्पादित कॉस्ट बिलेट्स का निर्यात शुरू किया था। एसएमएस-3 द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 8100 टन कॉस्ट बिलेट्स का निर्यात फिलीपिंस को तथा लगभग 800 टन कास्ट बिलेट्स का निर्यात नेपाल को किया गया। एसएमएस-3 द्वारा उत्पादित ब्लूम्स से बीआरएम में टीएमटी बार्स व रॉड्स का निरंतर उत्पादन किया जा रहा है। इसकी बाजार में अच्छी पकड़ बन चुकी है। एसएमएस-3 के मुख्य महाप्रबंधक के भट्टाचार्जी के नेतृत्व में उनकी टीम महत्वपूर्ण कीर्तिमान गढ़ने में सफल हो रही है। आने वाले दिनों में इस दिशा में आगे भी टॉर्गेट पूरा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SMS-3 produced 91578 tonnes of billets, set a record in May


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/news/sms-3-produced-91578-tonnes-of-billets-set-a-record-in-may-127386913.html

Post a Comment

और नया पुराने