राज्य के 146 में से 6 ब्लॉक अब जाकर डबल लेन सड़क से जुड़ेंगे। इनमें देवभोग, नरहरपुर, जनकपुर, कुआंकोंडा, लुंड्रा और मैनपाट शामिल हैं। सीएम भूपेश बघेल ने इन ब्लॉक को डबल लेन से जोड़ने के प्रस्ताव पर तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह राम वन गमन पथ के 1512 किलोमीटर सड़क का काम भी तेजी से करने कहा है। राम वन गमन पथ की लंबाई 2260 किमी है। इनमें 748 किमी नेशनल हाइवे है। इसके निर्माण की जरूरत नहीं है। इसके अलावा 78 किमी स्टेट हाइवे, 43 किमी मुख्य जिला मार्ग एडीजी परियोजना, 243 किमी पीएमजीएसवाय और 45 किमी सड़क वन विभाग बनाएगा। पीडब्ल्यूडी के कामकाज की समीक्षा के बाद सीएम बघेल ने इन सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही तेजी से काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
घर या दुकान के लिए कोई भी ले सकेगा सरकारी जमीन
शहरी क्षेत्र में घर बनाने या दुकान के लिए कोई भी सरकारी जमीन ले सकेगा। सीएम बघेल के निर्देश पर इसकी प्रक्रिया सरल कर दी गई है। 7500 वर्ग फीट जमीन की लीज या कब्जे का व्यवस्थापन कलेक्टर कर सकेंगे। जमीन की गाइडलाइन दर का 25% फीस लगेगा। केंद्र या राज्य सरकार के दफ्तरों के लिए भी कलेक्टर 30 साल तक लीज दे सकते हैं। एक ही जमीन के लिए एक से ज्यादा दावेदार होने पर बोली लगेगी। राजस्व सचिव ने यह स्पष्ट किया है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के मुताबिक ही जमीन का आबंटन किया जाएगा। जिस सरकारी जमीन का आबंटन किया जाना है, उसकी सूची भुइयां सॉफ्टवेयर में जारी की जाएगी। यहां से सूची देख सकेंगे।
ट्रांसमिशन कंपनी के 27 लोगों को दी गई अनुकंपा नियुक्ति
सीएम बघेल ने शनिवार को बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के 27 दिवंगत कर्मचारियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी। इनमें मंजू साहू महासमुंद, शीतल कोशले गुढ़ियारी, अंजू धीवर राजेंद्रनगर, रूकमणी सिन्हा सड्डू, संध्या देवांगन तेलीबांधा, मंजू साहू सेलूद, नलिनी विश्वकर्मा भिलाई, रोहणी साहू खम्हारडीह, मंजू देवांगन तखतपुर, ममता साहू बिलासपुर, फिरतीन टंडन जैजैपुर, ओमिन बालोद, बबीता बिंझेलकर राजनांदगांव, पूनम महला कवर्धा, गीता निषाद जांजगीर, कांति ठाकुर महासमुंद, , नीलम वैष्णव डोंगरगढ़, केश्वरी दास कुनकुरी, देवकी निषाद जगदलपुर, श्यामबाई साहू बिरकोना, विजयलक्ष्मी रावटे नारायणपुर, रेश्मा कश्यप बिलासपुर, दीपिका प्रजापति धमतरी, उर्मिला कुंजाम कांकेर, सुमन सिंह सरगुजा, धनीराम रजक व रामनारायण राठौर बिलासपुर हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/6-blocks-will-now-be-connected-with-double-lane-road-work-of-ram-vanagam-path-soon-127408211.html
एक टिप्पणी भेजें