दो नर्सों के खाते से ठगों ने निकाल लिए 89 लाख

अपोलो की दो नर्स ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। अनजान नंबर से फोन आए व्यक्ति ने खुद को फोन पे का अधिकारी बताकर दोनों से उनके बैंक से संबंधित जरूरी जानकारी मांग ली और खाते से रकम निकाल ली। इनमें से एक ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। भिलाई पावर हाउस निवासी कंचन शर्मा पिता रामजी शर्मा अपोलो अस्पताल में नर्स हैं। उनका एसबीआई भिलाई में एकाउंट है। इसमें सैलरी जमा होती है। 29 मई की शाम को 4 बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। काॅल करने वाले ने अपना नाम विनय शर्मा बताया। कहा कि वह फोन पे का अधिकारी है। उसने कहा कि कंपनी की तरफ से उन्हें पैसे दिए जा रहे हैं। उसने झांसे में लिया 10 बार में 84,800 हजार रुपए निकल गए। शाम 6 बजे मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया तो ठगी का पता चला। ठीक इसी तरह से अपोलो में काम करने वाली उनकी सहेली सरस्वती वर्मा से भी मोबाइल पर ठगी की गई। उसी नंबर से फोन पे पर पैसा देने की बात कहकर उसके एक्सिस बैंक के अकाउंट से 4,800 निकाल लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/thugs-removed-89-lakhs-from-the-account-of-two-nurses-127368369.html

Post a Comment

और नया पुराने